देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकास खंड दुद्धी स्थित डीआर पैलेस में सोमवार की शाम अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय कोर टीम की बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार तथा सामाजिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर टीम के सदस्य श्रृंगी ऋषि, संदीप शर्मा, अजीत कुमार, अशोक कुमार, आरती कुमारी, श्रीनारायण यादव, लल्लू राम प्रजापति, राजदेव, अरविन्द, नन्द लाल बैस, राजेंद्र बैस, गौरी शंकर गुप्ता, विवेक पाण्डेय,
मनीष शर्मा, ओम शंकर नारायण शर्मा एवं बाबू लाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक सदस्य 100 प्रतिमाह का सहयोग करेगा, जिससे बेटी विवाह, आकस्मिक निधन एवं अन्य आपात परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एकजुटता एवं सहयोग की भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। ट्रस्ट भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब सहायता एवं सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
.jpg)