थाना निजामाबाद साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को मिली राहत, आवेदक ने जताया आभार
दिनांक 10/11/2025 को आवेदक सुरेन्द्र चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान निवासी ग्राम शाहदुल्लाहपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से 12 बार में कुल 1,50,000/- रुपये की धनराशि कट गयी। जांच में ज्ञात हुआ कि आवेदक के साथ शेयर मार्केटिंग के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। इस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक 14.12.2025 को साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत संख्या XXXXX दर्ज करायी गयी।
शिकायत दर्ज होने के उपरान्त NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्राड की धनराशि में से 50,000/- रुपये एचडीएफसी बैंक के खाते में होल्ड कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवेदक के माध्यम से मा0 न्यायालय से धनराशि वापसी हेतु आदेश प्राप्त कराया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक मैनेजर/बैंक नोडल से समन्वय स्थापित कर साइबर फ्राड के 50,000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
