देवल संवाददाता, मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु स्व-गणना संबंधी प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की समय सारणी और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।जनगणना 2027 का कार्य दो विशिष्ट चरणों में संपादित किया जाएगा स्व-गणना प्रक्रियाअवधि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक कर सकते हैं। आम नागरिक https://se.census.gov.in निर्धारित पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की अवधि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। जो लोग स्व-गणना नहीं कर पाएंगे,उनका विवरण प्रगणकों द्वारा दर्ज किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने और प्रगणकों के प्रशिक्षण को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।प्रशासन ने समस्त जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए एक आधारभूत स्तंभ है।प्रशिक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार,जनगणना प्रभारी ओम कन्हैया यादव,मास्टर ट्रेनर मनोज एवं धनंजय सहित जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
