कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद में हत्या व मारपीट की घटना, मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी
आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी व हत्या की घटना के मामले में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेश निषाद पुत्र पशुराम निषाद निवासी बेलसड़ी, बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की रात्रि कस्बा अजमतगढ़ में बारात/शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद हुआ, जिसमें नीरज निषाद सहित 09 नामजद अभियुक्तों द्वारा मारपीट व चाकूबाजी की गई। घटना में चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/118(1)/109/103 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूर्व में दिनांक 29/30.04.2026 को मुख्य अभियुक्त नीरज निषाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 01.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेश निषाद, पवन निषाद एवं भीम निषाद को मुबारकपुर तिराहे के पास से समय करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
