देवल संवादाता,वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार के पास बने गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जल गया। गोदाम के पास ही जनरेटर रूम भी है, उससे कुछ ही दूरी पर कई लैब हैं, जहां शोध कार्य चल रहे थे। इसका जानकारी तब हुई जब गोदाम से धुआं उठ रहा था। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जिस गोदाम में आग लगी वहां कई फर्नीचर के सामान रखे थे। साथ ही पास में कुछ सिलिंडर भी थे। अगर समय रहते लोगों की नजर नहीं पड़ती तो बहुत बड़ी घटना हो जाती। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। हालांकि अभी शुरुआती दौर में घटना में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है, लेकिन अभी विश्वविद्यालय प्रशासन सही कारण का पता लगाने मे जुटा हुआ है।
