सीएम योगी ने कहा – आजमगढ़ के नाम पर होटल, धर्मशाला में नहीं मिलता था कमरा, डबल इंजन की सरकार ने सम्मान दिलाने का किया काम
देवल संवाददाता, आजमगढ़ । सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ पहुंचे। सीएम ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरिया रेहड़ा में शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम से लोग होटल में कमरे नहीं देते थे। धर्मशाला में ठहरने नहीं देते थे। अब जब आप आजमगढ़ के नाम से जाएंगे तो आपको कमरा मिलेगा। सम्मान मिलेगा। कोई रोकेगा नहीं। क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार आपको सम्मान दिलाने का भी काम करती है।
किसी ने नहीं सोचा होगा कि अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा। मगर भाजपा सरकार आई। राम मंदिर बन पाएगा। मगर डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। इसके निर्माण में सपा-कांग्रेस बाधक बन रहे थे। क्या सपा बनवाती, नहीं बनवाती । ये लोग तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं।
हरिहरपुर गांव नृत्य, नाट्य, गायन और वादन की विधाओं की धरती है। पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार आई। हमने यहां संगीत विद्यालय दिया। आज निरहुआ यहां नहीं आए हैं। वह कहीं शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने भी इसे सराहा।
योगी ने कहा कि आज दुनिया में पेट्रोल के लिए हाहाकार मचा हुआ है । मगर भारत में सबकुछ अच्छा चल रहा है। हमारा दायित्व है। आप लोग घरों पर सोलर पैनल लगाएं। 40 फीसदी कम आपका बिजली का बिल आएगा।
सरकार इसमें सब्सिडी देगी। गोबर गैस प्लांट लगाएंगे तो आपको लाभ मिलेगा। ईधन के लिए दुनिया के देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में गाय काटी जाती थीं। डबल इंजन सरकार आई है। हमने संकल्प लिया। गाय का संरक्षण करेंगे। गायों को कटने नहीं देंगे। आज हमारी सरकार गायों का संरक्षण कर रही है। हम कुपोषित परिवारों को भी हम लोग 1500 रुपए महीने
देते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्वीकृत हो गया है। विकास की परियोजनाएं यहां शुरू होंगी।
सीएम ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा काम कर सकती थी। मगर इन लोगों के एजेंडे में विकास नहीं है । लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। अपमानित करते थे। गरीब भूखा मरता था। किसान आत्महत्या करता था। मगर डबल इंजन की सरकार आई। हमने 9 लाख लोगों को नौकरी दी है। ODOP के तहत 3 करोड़ के से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। आज निवेशी यूपी में हो रहा है। इससे लोगों को रोजगार मिला है।
योगी ने कहा कि हम सब सोचते थे कि क्या अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा। भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर के नेतृत्व में संकल्प लिया था। सपा-कांग्रेस बाधक बन रहे थे। मगर डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। क्या सपा बनवाती। नहीं बनवाती। ये लोग तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं।
योगी ने कहा कि अन्य दलों में क्या है। वह सोचते हैं कि मैं रहूं और मेरा परिवार रहे। उन्हें देश और प्रदेश से कोई मतलब नहीं है। सपा सैफई तक विकास कराएगी। मगर आजमगढ़ का विकास नहीं करेंगे, जबकि आजमगढ़ ने कई बार जिताया है। अगर उन्हें यहां से लगाव होता तो वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनवाते । विश्वविद्यालय बनवाते। मगर डबल इंजन की
सरकार भेदभाव नहीं करती।
