बालाजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।रायबरेली ,अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रचारक ज्ञान प्रकाश तिवारी बालाजी की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए उनके साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद रायबरेली के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह भी उपस्थित थे इस अवसर पर सनातन भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रचारक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि मेरा जीवन सदैव सनातन धर्म के लिए समर्पित रहता है और जी जनपद में सनातन धर्म के लिए कार्य होगा वहां मेरी उपस्थिति सदैव रहेगी और मैं विश्वास दिलाता हूं आपको जहां भी मेरी आवश्यकता होगी में सबसे पहले आपके सामने पहली पंक्ति में खड़ा रहूंगा क्योंकि आपकी पहचान से मेरी पहचान है इस अवसर पर उन्होंने देश के युवाओं से अपील की आज समय आ गया है हम सबको मिलकर राम के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए प्रभु श्री राम का
चरित्र ही हम सब के जीवन में और परिवार में खुशहाली ला सकता है उन्होंने कहा हमें सनातन धर्म की परिभाषा प्रमु श्री राम के चरित्र से सीखनी चाहिए तभी जाकर उन्होंने रामराज स्थापित किया और उनके साथ उनके प्रिय भक्त हनुमान जी सदैव विराजमान रहते हैं जहां हनुमान जी की कृपा होगी वहां पर राम जी की कृपा स्वयं मिल जाती है इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि श्री राम का चरित्र अपने में एक अलग ही महत्व रखता है अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हुए उन्होंने अपने परिवार का और रघुकुल रीत को कैसे चलाया यह उनके चरित्र से और रामचरितमानस के इतिहास से सीखा जा सकता है यह बालाजी शोभायात्रा एक अपने में अलग ही रूप दिखता है उन्होंने कहा जिनके भक्त हनुमान हो उनके राम कैसे होंगे जहां भक्तों की हर कामों में श्री राम स्वयं उपस्थित रहते हैं यह शोभा यात्रा जनपद रायबरेली के शीतला धाम मंदिर से चलकर जहानाबाद होते हुए कहारों का अड्डा केपरगंज, घंटाघर चौराहा सुपर मार्केट चौराहा, अंबेडकर पार्क चौराहा होते हुए रिफॉर्म क्लब पर समाप्त हुई इसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू हुआ जो कल भक्तों को प्रभु की इच्छा तक प्रसाद वितरण भी किया जाएगा इस अवसर पर बालाजी कमेटी के आलोक जायसवाल, अनुज जायसवाल, पवन गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, सक्रिय समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री एवं कई व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे
