आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर।टीचर प्रीमियर लीग (टीपीएल) के आठवें संस्करण में जिला विजेता बनी बक्शा ब्लॉक की टीम को बीआरसी बक्शा परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में विजेता टीम के कोच रामनयन यादव, कप्तान रवितोष यादव एवं टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयन समिति के सदस्य डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, विजय श्रीवास्तव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राय साहब सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री सभापति यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार प्रजापति तथा जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि बक्शा ब्लॉक के खिलाड़ियों में खेल के प्रति अद्भुत ऊर्जा और समर्पण है। यह जीत उनकी लगातार मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षकों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी समन्वय को भी मजबूत करती हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे ब्लॉक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी यह जीत का सिलसिला जारी रहेगा और संगठन हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. विजय प्रकाश यादव, ब्राह्मशील यादव, दीप नारायण उपाध्याय, वेद प्रकाश सिंह, बृजेश यादव, धीरेंद्र यादव, वीरसेन यादव, वीरेंद्र बहादुर यादव, प्रवीण सिंह, शशांक सिंह सहित बीआरसी के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। समारोह का माहौल उत्साह और खुशी से सराबोर रहा, जहां सभी ने विजेता टीम की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
.jpeg)