देवल संवाददाता, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के सिविल लाइन चौकी द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद अभियुक्त के घर धारा 84 की नोटिस चस्पा की गई। उपायुक्त मुकेश यादव लंबे समय से फरार चल रहा है और कोर्ट के बार बार सम्मन भेजकर बुलाए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिसके उपरांत मु0अ0सं0 368/25 धारा 69/89/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ बनाम मुकेश यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी ग्राम लौवा सात थाना मधुबन जनपद मऊ के विरुद्ध अंतर्गत धारा 84 बी एन एस एस की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की गई।
