देवल संवाददाता, अदरी।नगर पंचायत अदरी में भाजपा द्वारा मनोनीत सभासद घोषित होने से हिन्दू मुस्लिम एकता गेट के पास मनोनीत सभासद रघुवीर राजभर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।जैसे ही सभासद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे,उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान “ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। अपने संबोधन में सभासद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने क्षेत्र के विकास,साफ-सफाई,सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद गौड़,अशोक शर्मा,मनोज,राजेश राजभर,राधेश्याम मौर्य,मुकेश राजभर,साहब राजभर, शिवानंद राजभर,पूर्व प्रधान दुर्गेश,मधुसुदन विश्वकर्मा,सुबाष आदि लोग उपस्थित रहे है।