आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर,शहर में समाज सेवा की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए इमाम-ए-ज़माना वेलफेयर ट्रस्ट ने हर साल की तरह इस साल भी ज़रूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच राशन तकसीम किया। इस नेक पहल का मकसद महंगाई और मुश्किल हालात में जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाना और उनके चेहरों पर मुस्कुराहट लाना है।
ट्रस्ट के जिम्मेदार अफराद ने बताया कि इस बार भी बड़ी तादाद में जरूरतमंद घरानों की पहचान कर उन्हें आटा, चावल, दाल, तेल और दूसरी जरूरी चीज़ें मुहैया कराई गईं, ताकि वे अपने घर का खर्च आसानी से चला सकें और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संस्था के प्रदेश सचिव सैयद हुमायूं हैदर ज़ैदी ने कहा कि ट्रस्ट की जानिब से समय-समय पर बीमार और असहाय लोगों के इलाज, जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग और दूसरी सामाजिक मदद का सिलसिला बिना रुके जारी रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का हर कार्य संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी की देखरेख और सभी पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाता है।
इस मौके पर मोहम्मद नवाज़ ज़ैदी, अली ज़ैदी, मेहदी ज़ैदी समेत कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने इस खिदमत-ए-खल्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन सैयद सरदार नवाब, अध्यक्ष सैयद कबीर ज़ैदी, डॉ. नौशाद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील गाज़ीपुरी और नक़ी मिर्ज़ा (कर्नाटक) समेत सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देश की तरक्की, उन्नति और हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए अल्लाह से खास दुआ की।