देवल संवाददाता, गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना मरदह क्षेत्रांतर्गत शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: सुरक्षा व्यवस्था: द्वारा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा मानकों और चहारदीवारी की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश: थाना प्रभारी मरदह एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का अनुपालन सुनिश्चित हो। सुविधाएं: परीक्षार्थियों हेतु पेयजल, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। सतर्कता: सोशल मीडिया सेल एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों और सॉल्वर गैंग के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गाजीपुर एसपी का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जांची सुरक्षा व्यवस्था
मार्च 12, 2026
0
Tags