देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांकः 12.03.2026 को उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 धारा 137(2), 352, 87, 64 (2)(m) बी0एन0एस0 व 5(L) / 6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र भागवत बिन्द को पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र भागवत बिन्द निवासी ग्राम हकीमपुर सोण्ठी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 29/2026 धारा 137(2), 87, 64 (2)(m) बी0एन0एस0 व 5(L) / 6 पाक्सों एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर