देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल की जनपद इकाई की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले में धान खरीद से संबंधित समस्याओं को लेकर दर्जनों किसानों की शिकायतें लिखित रूप में ली गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, संगठन महासचिव पवन कुमार शुक्ला, जिलामहासचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, कलावती देवी, आकाश मौर्य, वीरेंद्र प्रताप गंगेश्वर, जिला उपाध्यक्ष बलवंत यादव, ओमप्रकाश भारती, अनुसूचित मोर्चा के राजेश चौधरी, गोरख पासवान, सबीना, रेखा, जावेद अली, शंकर, रविंदर, गुलाब, सूरज, राजकुमार, जयप्रकाश मौर्य, अरुण कुमार चौहान, अजय कुमार ओझा, वीरेंद्र प्रताप यादव, संतोष चौहान, रिंकू चौहान, हिमालय चौहान, डॉ. जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। बैठक की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने दी।
.jpeg)