आमिर, देवल ब्यूरो ,रामनगर ।आदर्श श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय गुतवन के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 07 मार्च शनिवार से प्रारंभ होकर 13 मार्च दिन शुक्रवार को समापन दिवस के रूप में स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक कार्यों को करते हुए गोद लिए गए ग्राम सिहोरा गुतवन(गौतमेश्वर महादेव मंदिर) नगर भ्रमण के दौरान महिलाओं बुजुर्गों एवं बच्चों को साफ सफाई एवं साक्षरता आदि के बारे मे बातें बताई और बौद्धिक सत्र में आए हुये विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि आमोद सिंह (रिंकू) जिला पंचायत सदस्य ने अपने वक्तव्य में सभी स्वयंसेवकों के कार्यों एवं अनुशासित रूप से शिविर में प्रतिभाग करने की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना निश्चित रूप से भारत सरकार की एक अनोखी योजना है कार्यक्रम का संचालन कर रहें पूर्व कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार तिवारी सभी अतिथियों का सम्मान किया और महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह विशेष शिविर में आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम के अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी एवं विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहें।