सखियों संग होली धमाल का आयोजन हुआ
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मरदानपुर स्थित अपने कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया, जिसमें प्रशिक्षु युवतियां ब्यूटी पार्लर का कौशल और ज्ञान प्राप्त करके लाभान्वित होंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंदना सरकार, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल एवं समस्त सखी वेलफेयर टीम के सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर डॉ रेनू मौर्य, संतोष गुप्ता एवं मीना गुप्ता ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वंदना सरकार ने कहा कि मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने हेतु सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बच्चियों को अपनी आत्मनिर्भरता एवं आत्मसम्मान प्राप्त करने में बहुत सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सखियां विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर ढंग से कार्य करके समाज में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में जौनपुर जनपद की स्वच्छता मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनी सखी स्वर्णिमा जायसवाल तथा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महिला परिषद की जिलाध्यक्ष बनने पर सखी अर्चना सिंह को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी सखियों एवं प्रशिक्षु युवतियों ने जमकर एक दूसरे के साथ होली खेली तथा विभिन्न प्रकार के मनोरंजन समूह गेम्स में भाग लेकर तथा होली के गीतों पर नृत्य व विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने किया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार महासचिव अर्चना सिंह ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरला महेश्वरी, शीला राय, पिंकी जायसवाल, सुजाता जायसवाल, दिव्या साहू, शशि मिश्रा, सरिता निगम, आरती सिंह, संचिता बैंकर, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, मीनू बरनवाल, चंदा बरनवाल, सभासद पोषकी साहू, अंजु जायसवाल, रूपम शुक्ला, श्रद्धा उपाध्याय, रेनू गुप्ता, वंदना साहू, रजनी साहू, साधना साहू आदि सहित तमाम युवतियां एवं महिलाएं उपस्थित रही।