कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद में सोशल मीडिया पर दिनांक 11 मार्च 2026 को प्रसारित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
निर्देश के क्रम में तत्काल पशु चिकित्साधिकारी कटेहरी एवं पंचायत सचिव द्वारा टीकमपारा गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर चार केयरटेकर उपस्थित पाए गए तथा कुल 98 गोवंश सुरक्षित रूप से संरक्षित मिले।
निरीक्षण में पाया गया कि गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में 60 कुंतल भूसा, 23 बोरी पशु आहार, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है। पशुओं को नियमित रूप से संतुलित आहार एवं देखभाल प्रदान की जा रही है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि विगत 15 दिनों में किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है, जो कि समुचित देखभाल एवं व्यवस्थाओं का प्रमाण है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखें तथा समय-समय पर निरीक्षण कर पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
समग्र रूप से निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं।