कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा गत शुक्रवार को अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर पहितीपुर चौराहा शहजादपुर से इंद्रलोक कालोनी मोड तक नालियों पर हुआ अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान तोड़ फोड़ का मलवा नालियों में रह गया।जबकि सोमवार को सड़क पर फैला हुआ कुछ मलवा हटाया गया परन्तु नालियों में गये मलवे से नालियां पट कर भर गयी उसे नही हटाया गया।जिससे नालियों का बदबूदार पानी सडक के किनारे और सडक पर फैल रहा जिससे लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है, यही नही बदबूदार पानी से खतरनाक मच्छर पैदा हो रहे हैं जो डेंगू और मलेरिया को निमंत्रण दे रहा है। बदबूदार पानी और मच्छरों के बीच रहने को मजबूर है नगरवासी।