कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आगामी ईद और चैत्र नवरात्र त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज थाना जहाँगीरगंज में आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया.बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों. जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने भाग लिया.त्योहारों में आने वाली समस्याओं से रूबरू होने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सभी धर्म समुदाय के लोग यहांँ सौहार्दपूर्वक रहते हैं.उसी तरह त्योहार को इसी भावना के साथ मनाने की उन्होंने अपील किया.इस दौरान उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की भी बात कही साथ ही अफवाह पर ध्यान नहीं देने को भी कहा.उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहेगा.बैठक के इस मौके पर वरिष्ठ सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी.शशिकांत दूबे.भाजपा नामित सभासद रमेश गुप्ता.व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ अनवर.दुर्गेश गुप्ता.भाजपा नेत्री अंजू पांडेय. बशीर खान.परवेज आलम. रेहान बरकाती.संजीव अग्रहरि समेत अन्य लोग शामिल रहे।