देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज शुक्रवार को शक्तिनगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हुई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। खड़िया
बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज के दौरान उपनिरीक्षक राम बचन यादव अपने हमराहियों और डायल 112 टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि खड़िया जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कमल नयन दुबे ने बताया कि नमाज के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पैदल गश्त भी की गई और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।
.jpeg)