देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा संगोष्ठी का आयोजन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि स्व. शिवदयाल चौरसिया समाजवादी विचारधारा के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और गरीबों की आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केसरी, विनीत सरोज, पीयूष यादव, सौर्य त्रिपाठी, सत्यम पांडे, मनीष त्रिपाठी, अभय यादव, विनोद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)