कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विक्रम संवत 2083 की चैत्र शुक्ल नवमी की पावन तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में श्री राम रंगमंच चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।बाल स्वरूप में उदय प्रताप सिंह प्रभु श्री राम के दिव्य रूप में शोभायमान रहे। शोभायात्रा बाजे-गाजे, धूमधाम और जय श्री राम के उद्घोष के साथ शुरू हुई।यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, संतोष कुमार अग्रवाल, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, दीपक केडिया, दिलीप खेतान, कमल कपूर, जगदीश प्रसाद वैद्य, अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।शोभायात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मुख ग्रंथी सरदार अमरजीत सिंह एवं सहयोगियों ने प्रसाद एवं शीतल जल से अभिनंदन किया। झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर पर श्रवण कुमार अग्रवाल, विक्रम अग्रहरि, अरुण अग्रवाल, जयपाल मौर्य, राकेश कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार जायसवाल आदि ने पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत किया।नवदुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी के निकट राजेंद्र कसौधन सपत्नीक तथा मीरापुर में दिनेश मौर्य, मनोज मौर्य, रमेश चंद्र गुप्त, वंदना गुप्ता, घिसियावन मौर्य आदि ने आरती एवं प्रसाद से यात्रा का स्वागत किया। श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक पर मंदिर समिति के कृष्ण कुमार सोनी, शंकर गुप्ता, आनंद बिंदी, पंकज मोदी, रितेश मोदी ने पूजा-अर्चना एवं आरती कर अभिनंदन किया।मीरानपुरा में गोविंद सिंह के नेतृत्व में अक्षय सिंह, प्रतिभा सिंह, वैशाली सिंह, आनंदी साहू, स्वाति सिंह, अंशिका, सिद्धि आदि ने पुष्प वर्षा एवं आरती से स्वागत किया। आगे विवेक चंद्रा, जीतू, राम अचल गौड़, पप्पू यादव, बलराम सिंह आदि ने भक्तों को आरती, प्रसाद एवं शीतल जल प्रदान किया।शोभायात्रा सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, पिपलेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री मठिया माता मंदिर के सम्मुख से गुजरते हुए पुलिस बूथ चौक पहुंची, जहां पंडित राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, सलिल अग्रवाल, मनोज कुमार सोनी, सुनील सोनी, अखिल कपूर आदि द्वारा तैयार सुसज्जित हवन कुंड में भव्य हवन संपन्न हुआ।महा आरती पंडित काशी नाथ मिश्रा, दिनेश कश्यप, रविंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में भव्य रूप से हुई। धीरज श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।समारोह के समापन पर अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने नव संवत्सर स्वागत समारोह में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं भक्तों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा अगले वर्ष तक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की।यह शोभायात्रा नगर में धार्मिक सद्भाव, भक्ति भावना और सांस्कृतिक एकता का सुंदर प्रतीक साबित हुई।
टांडा (अंबेडकर नगर) में निकाली गई प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा
मार्च 27, 2026
0
Tags
