देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर से श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं किन्नर समुदाय द्वारा बधाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भक्तिमय बना दिया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो राम जानकी मंदिर से विजयगढ़ पेट्रोल पंप, मेन चौक, धर्मशाला चौक, बरौली चौराहा, कचहरी, महिला थाना होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, फल, मिष्ठान और शरबत वितरित कर रामभक्तों का स्वागत किया, जिससे पूरा नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर शिव शंकर, राहुल, भूपेश चौबे, मंत्री संजीव गोड़, जितेंद्र, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मराज सिंह, आलोक सिंह, रमेश पटेल, मनीष खंडेवाला, दया शंकर सिंह, शीतला सिंह, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कमलेश चौबे, नरेंद्र गर्ग, मनोज जलान, सुनील सिंह, रविंद्र केसरी, नवल बाजपेई, पवन जैन, प्रकाश श्रीवास्तव, तन्मय त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, मनीष अग्रहरि, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, महेश सोनी, रवी केसरी, विनोद सोनी, पुष्पा, गुड़िया, मंजू, रूबी, रंजन किरण, कृपा शंकर चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.jpeg)