आमिर, देवल ब्यूरो ,मड़ियाहूँ जौनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता के बीच मिश्राना मोहल्ला, वार्ड संख्या 12 के निवासी अपना दल (एस) के सदस्य विनोद कुमार मौर्या को सभासद मनोनीत किया गया। वहीं रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में अपना दल (एस) के जोन अध्यक्ष को सभासद मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल दोनों नव-मनोनित सभासदों के आवास पर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनके साथ जिला महासचिव राकेश मिश्रा, जोन अध्यक्ष पाली कन्हैयालाल पटेल, विधानसभा सचिव राजेश पटेल, जिला सचिव सार्जन पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, सचिन पटेल एवं जोन सचिव त्रिभुवन पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों सभासदों का स्वागत किया।
नव-मनोनित सभासदों ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल एवं मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।