संतोष,देवल ब्यूरो,बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टहरकिशुनदेवपुर के रकबा गांव में विधान परिषद सदस्य बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव द्वारा सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। बता दें कि रकबा में 220 मीटर का सीसी मार्ग विधायक निधि से निर्माण कराया गया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह सरकार हमें धर्म और जाति में बांटने काम कर रही है। आज यह सरकार गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस समय गैस सिलेंडर के लिए लोगों को प्रेषण होना पड़ रहा है यह सरकार की असफलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे विधायक अपने विधानसभा के हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस कड़ी में हर गांव में सीसी मार्ग का निर्माण करा रहे है। यही नहीं क्षेत्र के जो भी गरीब परिवार गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा है उन्हें अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बलराम यादव ने की। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश व देश की सरकार से परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से सूद समेत हिसाब लेगी। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गनेश सोनकर ने कहा कि भाजपा देश को गर्त में ले जा रही है। आने वाले समय मे जनता उन्हें जबाब देगी। इस मौके पर हर-हर महादेव, बर्मन यादव, उमेश यादव उर्फ़ मंत्री, बलवन्त यादव, राजेन्द्र राम, कवलधारी यादव,बलेदीन यादव, पुलू यादव, इंद्रमणि यादव, प्रभुदीन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
