कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम माडरमऊ में स्थित स्मैसी पब्लिक स्कूल अलीचक का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहे हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गंगा प्रसाद यादव एवं उनके सहयोगी साथियों ने विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि अशिक्षा समस्त अभावों की जननी है,शिक्षा के बगैर कोई भी इंसान बेहतर मुकाम हासिल नहीं कर सकता है।शिक्षा एवं संस्कार के बदौलत ही सफलता की मंजिल मिलेगी।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि शिक्षा हासिल करने के लिए अगर अभिभावक को आधी रोटी खानी पड़े तो खानी चाहिए लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाए। विद्यालय के शिक्षण कक्ष के निर्माण के लिए विधायक त्रिभुवन दत्त ने विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने का आश्वासन दिया।उन्होंने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुभाष राय,अयोध्या उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम एवं प्रोफेसर मनोज शुक्ला रहे।स संचालन महेंद्र गौतम ने किया।इस दौरान प्रधानाचार्य राम केवल जैसवारा,जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे निषाद,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,अखिलेश यादव पपलू,नीरज यादव,पपलू यादव, अनिल कुमार,देवमणि यादव,गुरुदेव गौतम,रोशनलाल गौतम, मोहनलाल चौरसिया,राम प्रवेश गौतम सहित भारी संख्या में अभिभावक,छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं।