कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्री सरयू महा आरती , दुग्ध अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया था । नव सम्वत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के पावन जन्म दिवस पर उनके बाल रूप की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ श्री रामलीला रंगमंच चौक से निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा टांडा नगर के परंपरागत मार्ग से होते हुए चौक में पहुंचेगी जहां पर ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश मिश्रा के संयोजन में भव्य हवन आरती आदि का कार्यक्रम संपन्न होगा । प्रसाद वितरण के बाद समारोह का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ,अनिरुद्ध अग्रवाल , बजरंगी लाल सोनी,अरुण अग्रवाल, दीपक केडिया, शिव शंकर गुप्ता ,आकाश शाह, गोविंद सिंह, दिनेश कश्यप ,अंबरीश गुप्ता ,आकाश शाह, संजीव कुमार जायसवाल,पंडित काशीनाथ मिश्र, बजरंगी लाल सोनी आदि समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं ।
