देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम सोनभद्रनगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में एक
महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मिश्रा ने की। इस दौरान अखाड़ा समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि शोभायात्रा को नगरवासियों के सहयोग से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने और आसपास के लोगों को भी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की अपील की। अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की आकर्षक झांकियां सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल होंगी, जो आयोजन को भव्य बनाएंगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण, पुष्प वर्षा, फल-मिष्ठान एवं शरबत वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में आशीष अग्रवाल, अनुपम त्रिपाठी, बलराम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम उमर, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, मनीष वर्मा, रवि केसरी, दिनेश कुमार, धीरेंद्र पांडे, सत्यम पांडे, संतोष, रोहित, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)