देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूरे होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय मऊ द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों द्वारा प्रतिभा किया गया। रोजगार मेले में 175 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभा किया। इनमें से 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट मुख्य अतिथि द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला सेवा योजना अधिकारी अरविंद कुमार पांडे एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
