कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।समाजवादी पार्टी सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 92 वें जन्मदिन को पीडीए (बहुजन समाज दिवस समारोह) के रूप में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः11बजे से सपा कार्यालय रामनगर आलापुर में धूमधाम से मनाएगी । मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवनदत्त जी रहेगें। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण,जोन प्रभारी गण, सेक्टर अध्यक्ष गण,बूथ अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ता साथियों एवं शुभचिंतक साथियों से सादर अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में समय से भारी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
15 मार्च 2026 को कांशीराम साहब जी के 92 वें जन्मदिन को पीडीए (बहुजन समाज दिवस समारोह) के रूप मनाएंगे सपाई
मार्च 13, 2026
0
Tags