देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में अज्ञात चोरों ने आदर्श कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर एक खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गए। घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना अंतर्गत महासो गांव निवासी विवेक यादव पुत्र बृजमोहन यादव ने अपने मामा जीतेन्द्र यादव के घर आया था। बाहर बाइक खड़ा रोज की तरह गुरुवार की शाम को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक यूपी 54 एडब्लू 0796 दरवाजे पर खड़ी कर सोने चला गया। सुबह उठने पर पाया कि दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब है। जिसके बाद पीड़ित ने आस पास पड़ोस के लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की। बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आदर्श कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र इन्दारा के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
मार्च 13, 2026
0
Tags