कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रत्येक माह की अन्तिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव जनपद के संयोजन में जनपद की बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने विधानसभा टांडा के अपने बूथ सुलेमपुर में बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका - इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर गहरी चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश मिलकर इन चुनौतियों से बाहर निकल कर आयेगा। मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बेहद घटनापूर्ण रहा है। अलग अलग क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष स्थितियां लगातार सामने आती रहीं हैं इससे उबरने के बाद दुनिया एक नई शुरुआत के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी। कहा कि पड़ोस में पिछले एक महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। लाखों भारतीय परिवारों के रिश्तेदार इन देशों में, खास कर खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वहां मौजूद एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर तरह की मदद मुहैया कराई है। मोदी जी ने ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के असर पर भी जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र भारत की ईंधन जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सामूहिक जिम्मेदारी का आवाहन करते हुए नागरिकों से एकजुट रहने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया। कहा कि यह 140 करोड़ नागरिकों की हितों से जुड़ा मामला है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के 1478 बूथों पर 13967 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम को एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, बजरंगी पाठक,नंद कुमार तिवारी राना, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से सुना।
