देवल संवाददाता, बलिया कलक्ट्रेट में मंगलवार को इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (IPS) के सदस्यों ने बस्ती में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
IPS के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने बताया कि बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी के रूप में तैनात वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड, जो देवरिया जिले के मुड़ाडीह गांव के निवासी थे, की हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
गोंडवाना ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कराई जानी चाहिए। सर्विसेज के सदस्यों ने यह भी मांग की कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को कठोरतम सजा दी जाए।