देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट, कन्हैया ट्रेडर्स एवं सीआईएसएफ यूनिट अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा बाजार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पहली बार रक्तदान करने वालों में राजू कुमार माथो, करन बहादुर, सतीश गुप्ता व सचिन के साथ ही अनुष्का भरूका, अर्पित भरूका, नीरज गुप्त, अभिषेक सिंह, सुमित मित्तल, विकाश बंसल, गौरव अग्रवाल, मनीष गोयल, रवि शाह, अनिमेश जायसवाल, विजय कुमार, आदिल खान, आशू बंसल, नितेश जैन, विनीत गुप्ता,
आकाश जायसवाल व अविनाश अग्रहरि शामिल रहे। रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के सह निदेशक अनिमेश जायसवाल ने सर्व प्रथम रक्तदान कर किया। कार्यक्रम का समापन उत्सव ट्रस्ट के सह निदेशक कन्हैया ट्रेडर्स के संचालक कन्हैया भारुक ने रक्तदान कर किया।
