संतोष,देवल ब्यूरो,आजमगढ़। विश्व हिन्दी शोध एवं संवर्धन अकादमी द्वारा साईं इंटरनेशनल कालेज भदुली के प्रांगण में इकाई के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी में जनपद के नामी-गिरामी साहित्यकार कवि एवं कलाकारों ने शिरकत किया | विश्व हिन्दी शोध एवं संवर्धन संस्था के अध्यक्ष कवि डॉ रुद्रनाथ चौबे रुद्र के जन्मोत्सव की शृंखला में आयोजित कवि गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रवेश सिंह के साथ विशिष्ट अतिथियो ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण पुष्पांजलि कर किया। कवयित्री श्रीमती सरोज यादव ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत किया। अतिथियों को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी में सुरहरी की गंगोत्री बह चली।कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक डॉ भागवत तिवारी व संचालन कवि देवेन्द्र तिवारी देव एवं घनश्याम यादव ने संयुक्त रूप से किया |
साहित्यकार जनमेजय पाठक , हास्य कवि शैलेन्द्र मोहन राय अटपट , बालेदीन बेसहारा, संजय पांडेय सरस , दिनेश श्रीवास्तव 'दानिश', अरविन्द चित्रांश , शिव गोविंद, सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती , हरिहरपुर घराने के आदर्श मिश्र ने अपने गीतों की छटा बिखेरी | सोहन लाल गुप्त स्नेहिल, कौशल कुमार , राय , विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव करुण ,बैजनाथ गंवार, राकेश पांडेय सागर, संतोष पांडेय,आशा सिंह, बृजबाला श्रीवास्तवा , रत्नेश रारय , शालिनी राय , कंचन माला , पूनम , स्नेह लता राय, लाल बहादुर चौरसिया, राजेश अनंत,महेन्द्र मौर्य, महेन्द्र मृदुल, रोहित राही, राज कुमार आशीर्वाद, ,रोहिताश्व सौम्य, अभिराज बेदर्दी, संदीप गाँधी नेहाल, राम अशीष राय, सत्येन्द्र, संजय स्नेही, राकेश गुप्ता , नागेन्द्र यादव, आदि कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं के माध्यम से अभिनन्दन समारोह एवं कवि गोष्ठी को ऊँचाई प्रदान की |