देवल संवाददाता, सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलसा आजमगढ़ में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संभाग निरीक्षक श्री दिवाकर राम त्रिपाठी जी ने विद्या भारती के विद्यालयों मे दी जाने वाली शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर आजमगढ़ के M.S. ऑर्थो एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ० नितिन कुमार सिंह ने बच्चों के माता व पिता से आग्रह किया बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए उनके साथ समय बिताएं, आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करें, और स्क्रीन टाइम की सीमा तय करें। मोबाइल के विकल्प के रूप में किताबें पढ़ने या रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें और बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य से सम्बंधित विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष तिलकधारी सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ यशवंत सिंह जी ने बच्चों के विकास में माताओं की भूमिका क्या होती है इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम शर्मा जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए की जा रही गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया lप्रधानाचार्य श्री रामसागर मौर्य जी ने बच्चों को किस प्रकार चरित्रवान संस्कारवान बनाया जा सकता है इस पर विचार प्रस्तुत किए व शिक्षण कार्य मे आ रही समस्याओं को अभिभावकों के सामने रखा। अभिभावकों ने विद्यालय के विकास में सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री कैलाश नारायन सिंह जी, व्यवस्थापक श्री महेंद् सिंह जी, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता जी, जिला मंत्री श्री मुन्निलाल गुप्ता जी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक सम्मेलन किया गया आयोजित
फ़रवरी 11, 2026
0
Tags