कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का दिनांक 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अम्बेडकरनगर का भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे 11:55 बजे वहां से प्रस्थान कर निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
दोपहर 13:15 बजे सर्किट हाउस, अम्बेडकरनगर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। तत्पश्चात 13:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर ने अभिजित आर शंकर, पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सुचारू आवागमन, सुरक्षा प्रबंध, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल उपलब्धता एवं मोबाइल टॉयलेट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।