देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शुक्रवार को रावर्ट्सगंज ब्लाक के संडी रोड तिराहा से दोपहर 12 बजे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा शुरू हुई। यह पदयात्रा नाई, सेमर, हरथर, कुसम्हा होते हुए नई बाजार पहुंच कर जनसभा तब्दील हो गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी शिरकत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एक महत्वपूर्ण कानून है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी प्रदान करता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, इस कानून को कमजोर करने और इसके लाभों को कम करने के प्रयास किए गए हैं। इसी के खिलाफ, मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इस कानून को मजबूत करना और इसके लाभों को बढ़ाना है। मनरेगा के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा, इस कानून के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य भी किए जाते हैं, जैसे कि सड़क निर्माण, जल संरक्षण, और वनस्पति रोपण। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, कन्हैया पाण्डेय, कमलेश ओझा, आशुतोष दुबे, जितेंद्र कुमार पासवान, विनोद तिवारी, अशोक कुमार यादव, राजीव कुमार, त्रिपाठी, रामेश्वर यादव, दयाशंकर पांडेय, राजबली पांडेय, लल्लू राम पांडेय, रामविलास पनिका, आशिष कुमार सिंह, कांत मिश्रा, अर्जुन खरवार, शीतला सिंह आदि मौजूद रहे।
