देवल संवाददाता,गाजीपुर। सम्राट अशोक क्लब भारत के द्वारा सिद्धार्थ नगर जमानिया गाजीपुर में भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद के जन्मदिन के एवं सम्राट अशोक क्लब भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर लटिया महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष कर रहा है। इस महोत्सव के द्वारा वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को चरित्रार्थ करते हुए संपूर्ण विश्व में शांति,सद्भावना का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।इसका उदाहरण आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को भव्य लटिया महोत्सव की शुरुआत सम्राट अशोक स्तंभ के समक्ष मुख्य अतिथि थाईलैंड से आए प्रांतीय गवर्नर पूज्य धम्मगुरू गुरु फ्रा अनिल शाक्य जी के द्वारा पंचशील दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया ।तत्पश्चात आयोजन स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज, पंचशील ध्वज एवं सम्राट अशोक क्लब ध्वज का ध्वजारोहण करने के उपरांत राष्ट्रगान से किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि द्वारा विषय बिंदु विश्व समुदाय के साथ मधुर संबंध बनाने में भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार देते हुए तथागत बुद्ध की देशों द्वारा विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दिया गया जिसको अपनाकर सम्राट अशोक विश्व में महान बने।इसी क्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर सच्चिदानंद मौर्य जी द्वारा कहा गया कि भगवान बुद्ध का दर्शन ही एक इंसान को दूसरे इंसान के साथ, एक देश को दूसरे देश के साथ मधुरता से जोड़ने का व्यावहारिक ज्ञान करता है। यही वजह है कि भगवान बुद्ध के विचारों का विश्व में अधिकतम जनमानस अनुयाई है। इसलिए विश्व समुदाय को एक साथ जोड़ते हुए सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को ही अंगीकार किया। आज भी हमारे देश के प्रतिनिधि विदेशी धरती पर जाते हैं तो दुनिया को भारत से जोड़ने के लिए भगवान बुद्ध का ही नाम लेते हैं। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बिंदु अंतर्राष्ट्रीय मुख्य अतिथि के साथ-साथ सैक टीम द्वारा अंगुलिमाल नाटक का मंचन, कवि सम्मेलन एवं पूरी रात संगीत मय धम्म गीतों एवं राष्ट्रीय गीतों भरी संध्या के साथ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र मौर्य अध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब भारत तथा मंच का संचालन राजेश मौर्य राष्ट्रीय संयोजक सम्राट भारत द्वारा किया गया।कार्यक्रम स्थल की भव्य शोभा बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय मौर्य एवं संतोष कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा की गई जिसकी सरहाना सभी के द्वारा की जा रही। मुख्य भूमिका में राष्ट्रीय महासचिव जीवनदीप मौर्य, दीनानाथ मौर्य शत्रुघ्न सिंह शाक्य, आर पी मौर्य जी सहित समस्त प्रदेशों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम की रही।
सम्राट अशोक के संदेश को अपनाकर भारत बन सकता है विश्व गुरु- धम्म गुरु फ्रा अनिल शाक्य
फ़रवरी 03, 2026
0
Tags