कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर ही रहती थी। आरोप है कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे पड़ोस में रहने वाला दीपांशु उर्फ कल्लू पुत्र इन्द्रेश, जो दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है, उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
काफी खोजबीन के बाद थक-हारकर पीड़िता की मां जैतपुर थाने पहुंची और पूरे मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।