देवल संवाददाता, बूढनपुर आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में चकमार्ग से जुड़े विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। प्रार्थी शेर सिंह राणा ने आरोप लगाया है कि राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में चल रहे कार्य के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाद में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। राजस्व टीम पर बताया जा रहा है सरकारी अभिलेख फाड़ दिया गया जबकि हम लोगोँ को दो बजे कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाने पर बैठा दिया गया शाम तक पैमाइश होती रही आखिर किस सरकारी कागज से शाम तक पेमाइस होती रही ज़ब पुलिस नें थाने पर बैठा दिया तो फिर वह कौन लोग थे जो सरकारी कार्य मे बाधा कर रहे थे जबकि पैमाइश शाम तक होती रही प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 10 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे की बताई गई है, जब ग्राम कौड़िया स्थित चकमार्ग पर राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में कार्य हो रहा था। प्रार्थी का कहना है कि मौके पर किसी प्रकार का विरोध या टकराव नहीं था और कई लोग वीडियो भी बना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मौजूद लेखपाल सुमित सिंह ने उन्हें धमकाते हुए जेल भेजने की बात कही।प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उनके व परिवार के सदस्यों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करा दी गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाए।इस संबंध में आधिकारिक पक्ष की प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी।
लेखपाल पर अभद्र व्यवहार और फर्जी मुकदमे का आरोप, पीड़ित शेर सिंह राणा ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फ़रवरी 19, 2026
0
Tags