कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा का मायका जलालपुर तहसील अंतर्गत सकरा दक्षिण गांव में स्थित है। जहां पर उनके पिताजी की पुण्यतिथि 14 फरवरी को थी। इस अवसर पर 13 फरवरी को अखंड रामचरितमानस का पाठ 14 फरवरी को पूर्णाहुति सुनिश्चित थी। इन दोनों दिन प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति वहां पर थी।
आज के समय में लोग अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते हैं लेकिन मीना मिश्रा जी के भाई अशोक कुमार एवं दिनेश कुमार जी अपने पिताजी के पुण्यतिथि पर प्रायः रामचरितमानस का पाठ एवं पूर्णाहुति के दिन हजारों की संख्या में ब्राह्मण भोज का आयोजन कर एक मिशाल कायम कर रहे हैं। अशोक कुमार चौबे भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं तो वही दिनेश कुमार चौबे प्रशासनिक अधिकारी हैं। यह दोनों को भाई संपन्न और कर्मठी है। पूर्ण तिथि के शुभ अवसर पर अवध प्रांत क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक त्रिवेणी राम सहित सैकड़ो भाजपा नेता एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति पहुंच कर अपनी गरिमा मयी उपस्थिति दी।