देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। श्री संत गुरु सत्संग मंदिर फाउंडेशन की ओर से घोरावल तहसील क्षेत्र के बागपोखर गांव के विशुन चट्टी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोपहर में पूजा कार्यक्रम से शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नित्यानंद सिंह पटेल अपना दल (एस) तथा विशिष्ट अतिथि नीरज श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य रहे। समिति के संस्थापक एवं भूमि प्रदाता दिनेश कुमार ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पटेल, संरक्षक रामसजीवन समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा महान तीर्थ सतगुरु रविदास, और महान तीर्थ स्थान गुरु का जन्म स्थान मंदिर वाराणसी है। जिसका उद्देश्य संत गुरु रविदास की मानवतावादी विचार धारा का प्रचार प्रसार करना है तथा साथ ही साथ सभी धर्मों का सम्मान करना है। कार्यक्रम में मीरजापुर से आए गायक सुरेंद्र सम्राट व गायिका सोनभद्र की हिना परवीन का जोरदार मुकाबला चला। गांव में मेले जैसी भीड़ जुटी रही। क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया। भंडारा दोपहर से शाम तक चलता रहा। संचालन शशिकांत ने किया। इस मौके पर अमरनाथ, बाबूलाल, मनोज, रामकेश, दिवाकर, रामकेश, विमलेश कुमार, सुनील कुमार आदि लोग रहे।
.jpeg)