देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात सर्जन डा. जगत नारायण सिंह को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में हर्निया सर्जरी में विशेष विशेषज्ञता के लिए प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह
सम्मान देश के उन चुनिंदा सर्जनों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। डॉ. सिंह को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा क्षमता, हजारों सफल ऑपरेशनों के अनुभव तथा मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल डॉ. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वांचल का एक उभरता हुआ आधुनिक सर्जिकल केंद्र बन चुका है। यहां महानगरों जैसी उन्नत हर्निया एवं लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी की सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों को सुरक्षित, सटीक और कम समय में बेहतर उपचार मिल रहा है। डा जे.एन. सिंह के कुशल नेतृत्व और हजारों सफल ऑपरेशनों का अनुभव मरीजों में विश्वास जगाता है। अस्पताल में इलाज केवल मशीनों के सहारे नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के भाव से किया जाता है। डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे श्रेया सर्जिकल परिवार एवं जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सोनभद्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। यह सम्मान न केवल डॉ. सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
