कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा तेंदुआई कलां के मुख्य गेट के सामने गंदे पानी के जल भराव की गंदगी से जूझ रहे हैं उपभोक्ता।
गंदे पानी के जल जमाव की वजह से बैंक पर आने जाने वाले उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह गंदा पानी खंड विकास जहागीरगंज कार्यालय के तरफ से आ रहे गंदे पानी के निकास मार्ग अवरुद्ध हो जाने की वजह से पूरा गंदा पानी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य गेट तक पहुंच चुका है। इसी गंदे पानी के बीच में आम जनमानस पानी पीने को मजबूर है। यह सब नजरा कहीं दूर नहीं है। यह बैंक जहागीरगंज से राजे सुल्तानपुर मार्ग के निकट ही स्थित है। इस बैंक पर जिम्मेदार अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकारियों की उदासीनता की वजह से आम जनमानस के अलावा आसपास स्थित दर्जनों दुकानदारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों ने शीघ्र गंदे पानी के निस्तारण की मांग की है।