देवल संवाददाता, अदरी। अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों तथा बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई तथा बताया गया कि बाल विवाह समाज के विकास में एक बड़ी बाधा है तथा इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।महिला कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर विभागीय योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही साइबर सुरक्षा व पुलिस व नागरिक सहायता हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930, 1090, 1098, 181, 112 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही विभाग की योजनाओं से संबंधित पोस्टर नगर पंचायत पर जनमानस को जागरूक करने के लिए लगाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना एवं बच्चों के सुरक्षित,स्वास्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय,जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय,शाहबाज अली,नगर पंचायत के समस्त स्टाप एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।