देवल संवाददाता, मऊ। प्रगति 2.0 के अंतर्गत बाल उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जनपद मऊ के समस्त विकास खंड से ब्लॉक नोडल द्वारा चयनित 60 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर जनपद स्तर पर प्रेषित की गई आज जनपद स्तर पर 60 छात्र-छात्राओं का अलग-अलग कॉमिक बुक पोस्टर प्रतियोगिता एवं मेरे बदलाव की कहानी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कराई गई। सभी छात्राओं ने बड़े हर्ष के साथ इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जनपद स्तर पर इस प्रतियोगिता में चयनित 10 छात्र या छात्राओं में से पांच कॉमिक बुक पोस्टर प्रतियोगिता एवं पांच मेरे बदलाव की कहानी प्रेजेंटेशन से चयनित होकर मंडल स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा इस कार्यक्रम के समस्त प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया एवं भविष्य में खूब पढ़ने और खूब बढ़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में डायट के समस्त प्रवक्ता एवं जिला बेसिक कार्यालय के जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनिल चौरसिया द्वारा कार्यक्रम का समापन कराया गया।