देवल संवाददाता, मऊ। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत परिसर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा मऊ में दिव्यांगजन रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों रमाया हेल्थकेयर प्रा०लि०,एल०आई०सी० मऊ, आयत प्रा०लि० द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कुल 66 दिव्यांग लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 21 दिव्यांग लाभार्थियों का चयन कर रोजगार एवं स्व रोजगार से जोडा गया। प्रधानाचार्य अरूण यादव द्वारा बताया गया कि शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार लाभार्थी प्रत्येक माह रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार एवं स्व रोजगार से जुड सकाता है। शिव कुमार सहायक आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र मऊ द्वारा बताया गया जिन लाभार्थियों को स्व रोजगार किया जाना है। वह मुख्यमंत्री युवा उद्यामी के माध्यम से अवेदन कर सकता है।उक्त कार्यक्रम में योगेन्द्र यादव रोजगार प्रभारी,अखिलेश कुमार, द्वारिका नाथ,एम०आई०एस०प्रबन्धक,अभिषेक शर्मा डी०पी०एम०,गोपाल दुबे, उपेन्द्र कुमार,आर्यन्त यादव प्रहलाद यादव,श्री प्रकाश वर्मा,विकास, शिवकुमार गौतम,राजकुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहें।