देवल संवाददाता, बलिया में आगामी त्योहारों, जैसे महाशिवरात्रि, रमजान और होली, को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की।
बैठक में शासन और न्यायालय के शांति व सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निर्देशों से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी थाना क्षेत्रों के आमजन को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
बलिया पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिसकर्मी दुकानदारों और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग भी कर रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।