देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी उरमौरा में गुरुवार को कल संगम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएन सिंह (आईएफएस) राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत से उनका स्वागत किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के क्राफ्ट, बनाए, जो बहुत आकर्षक थे। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान 3, ज्वालामुखी, जल तरंग, इलेक्ट्रि सर्किट, कम्यूटर के मॉडल्स आदि, हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में भी साहित्य एवं व्याकरण के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फर्श पर भारत के मानचित्र में भौगोलिक विभाजन, राजनैतिक विभाजन, फसलें तथा नेशनल पार्क को दर्शाया गया। वासत्व में बच्चों की मेहनत एवं प्रयास सराहनीय है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में डा अंजली विक्रम सिंह, कंजन श्रीवास्तव, चंचल, शालिनी, रिया, वंदना, काजल आदि की अहम भूमिका रही।
